news-details

आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में अमेठी पुलिस को प्रथम स्थान

You can share this post!

 

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। अमेठी पुलिस ने जून 2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद के सभी थानों और पुलिस को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। यह रैंकिंग एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण औ समयबद्ध निस्तारण, तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त संतुष्टि फीडबैक के आधार पर जारी की जाती है।  अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण और प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक चंद्रशेखर के नेतृत्व में हासिल हुई। इस प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जनपद के थानों में आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।