
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में सोमवार को प्रथम संस्थान दिवस ‘उत्थान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की उपलब्धियों, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग सहयोग और समाजोपयोगी तकनीकी विकास पर चर्चा हुई।संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि ‘उत्थान’ केवल संस्थान की प्रगति नहीं बल्कि समाज और क्षेत्रीय विकास से जुड़ा अभियान है। संस्थान कृषि तकनीक, स्टार्टअप, अनुसंधान और उद्योग सहयोग के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे रहा है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आईआईटी बीएचयू ने तकनीकी शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और कृषि तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान की पत्रिका और स्मारिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र, शोधकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।