
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में मंगलवार सुबह उटंगन नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। बकरियां चराने गए तीन बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिसमें दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।मृतकों की पहचान प्रशांत (12) और लक्ष्मण (11) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे फतेहाबाद क्षेत्र के बरना गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।