news-details

आगरा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सूने मकान से 10 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की बसेरा कॉलोनी, कालिंदी विहार में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित दीक्षांत मिश्रा ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। वह नौकरी पर गए हुए थे, उनके पिता राजेश मिश्रा गार्ड ड्यूटी पर थे, छोटा भाई निशांत मिश्रा फैक्ट्री गया था और मां बीना मिश्रा अपने भाई के निधन के कारण जयपुर गई हुई थीं। घर में केवल पालतू कुत्ता मौजूद था।शाम करीब 4 बजे जब दीक्षांत घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए हैं। मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जबकि पीछे का दरवाजा खुला मिला। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए।आशंका जताई जा रही है कि चोरी की यह वारदात दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अंजाम दी गई। सूचना मिलने पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।