news-details

आगरा में एडीए की बड़ी कार्रवाई: 6 अवैध निर्माण सील, 2 बीघा पर बनी कॉलोनी ध्वस्त

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए छह निर्माणों को सील कर दिया और करीब दो बीघा भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही।एडीए की टीम ने कोतवाली, छत्ता-प्रथम, लोहामंडी, हरिपर्वत-प्रथम और शाहगंज क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र में विजय कुमार गुप्ता द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण को सील किया गया, जबकि छत्ता क्षेत्र में पवन अग्रवाल के अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई हुई।लोहामंडी और हरिपर्वत क्षेत्रों में भी नियमों के विरुद्ध बनाए जा रहे निर्माणों को सील किया गया, वहीं शाहगंज में सिकंदरा-बोदला रोड के पास एक अन्य अवैध निर्माण को भी बंद कराया गया। इसके अलावा छत्ता-द्वितीय क्षेत्र में शारदा विहार कॉलोनी के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।एडीए अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।