news-details

आगरा को मिले नए डीएम

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

मनीष बंसल ने मंगलवार को नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और स्टाफ के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और प्राथमिकताएं तय कीं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीड़ितों को निचले स्तर पर ही न्याय मिलना चाहिए, ताकि उन्हें भटकना न पड़े। ब्लॉक और तहसील स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करना, राजस्व मामलों में त्वरित न्याय देना और शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही मेट्रो निर्माण और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इससे पहले अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।