news-details

आंधी-बारिश के बाद बदला मौसम, 12 डिग्री तक लुढ़का पारा

You can share this post!

 

PARDARHI VIKASH NEWS तेज आंधी, तूफान और बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। बादलों और ठंडी हवाओं के चलते गर्मी का असर कम महसूस किया जा रहा है, हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है।शुक्रवार देर रात आई आंधी और बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान भी हुआ। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए, बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हुए तथा कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मांडा क्षेत्र में एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बारा तहसील में हाई वोल्टेज लाइन के पोल सड़क पर गिर गए।इसके बावजूद मौसम में आई ठंडक ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ समय तक बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।