news-details

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। गरीब और पिछड़े परिवारों के बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन महिलाओं को सम्मानित कर समाज में सेवा का संदेश दिया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और आशा बहनें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम योगदान दे रही हैं। उनके प्रयासों से महिलाओं और बच्चों को जरूरी सेवाएं मिल रही हैं।