news-details

आंबेडकर का सपना, कांशीराम ने साकार किया

You can share this post!

तिलोई/अमेठी।  बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में तिलोई विधानसभा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। समर्थकों का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम और सेवानिवृत्त शिक्षक देव नारायण बौद्ध ने किया।विजय कुमार गौतम के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और  महापरिनिर्वाण दिवस पर मान्यवर कांशीराम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अमेठी नगर संवाद के अनुसार भीम आर्मी की ओर मो इश्तियाक के नेतृत्व में मान्यवर कांशीराम की बीसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। हरिश्चंद्र कोरी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।



बसपा राजनीतिक दल से अधिक एक मिशन, सर्वसमाज का हित लक्ष्य :नन्हें सिंह चौहान
बसपा के मंडल प्रभारी नन्हे सिंह ने बीसवीं पुण्यतिथि पर मान्यवर कांशीराम साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बसपा राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा है जो समतामूलक समाज के लिए समर्पित है। मान्यवर कांशीराम ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सामाजिक परिवर्तन के ब्लू प्रिंट को मान्यवर कांशीराम ने धरातल पर उतारने का काम किया है।