news-details

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले यमुना में तैराकों ने किया जल योग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले नव जीवन तैराकी क्लब के तैराकों ने यमुना नदी में अनोखे अंदाज में जल योग का प्रदर्शन किया। बरगद घाट पर आयोजित इस विशेष अभ्यास में तैराकों ने अंडरवाटर योग, बैक फ्लोटिंग, फ्रंट फ्लोटिंग और सूर्यासन जैसे कठिन योगासन पानी के बीच किए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे और तैराकों के कौशल की सराहना की। क्लब के सदस्य नियमित रूप से तैराकी का अभ्यास करते हैं और हर वर्ष योग दिवस के अवसर पर विशेष जल योग कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।अंतरराष्ट्रीय तैराक त्रिभुवन निषाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने योग और तैराकी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पानी में योग करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, स्टैमिना बढ़ता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। तैराकों ने कहा कि योग और तैराकी का संयोजन शरीर को स्वस्थ और फिट रखने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज यह दुनिया भर में स्वास्थ्य एवं फिटनेस का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।