
पारदर्शी विकाश न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की अंशिका सिंह ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिवार और क्षेत्रवासी उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।अंशिका सिंह ने कड़ी मेहनत के बाद भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन प्राप्त किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अमेठी में हुई, जहां उन्होंने एचएएल से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नोएडा से बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की।अंशिका अपने तीन भाई-बहनों में मझली हैं। उनकी बड़ी बहन इशिका सिंह बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और हाल ही में आरबीआई की अंतिम परीक्षा देने दिल्ली गई थीं। इशिका नाबार्ड का फाइनल इंटरव्यू भी दे चुकी हैं। अंशिका के छोटे भाई तेजस सिंह चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषयअंशिका के पिता रणविजय सिंह श्रावस्ती में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और इस समय ट्रेनिग पर है। उनके दादा भी सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अंशिका की मां रीमा सिंह गृहणी हैं, जिन्होंने अपनी बेटी को हमेशा प्रोत्साहित किया।अंशिका भोपाल से अपने घर अमेठी के लिए रवाना हो चुकी हैं और कल सुबह तक गांव पहुंचेंगी। उनके दादा श्याम करन सिंह ने कहा कि अंशिका ने बेटियों के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अंशिका की यह उपलब्धि परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।