news-details

अंकुरण फाउंडेशन के सेवा अभियान का समापन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव पर अंकुरण फाउंडेशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारा सेवा का समापन हो गया। अभियान के दौरान अंकुरण रसोई के माध्यम से पांच दिनों तक प्रसाद वितरित किया गया और वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया। अंतिम दिन सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रहरि ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। समापन पर कामधेनु कैटरर्स एवं ब्रदर्स कैफे के सहयोग से विशाल भंडारा हुआ। आयोजन में चिकित्सकों, मातृशक्ति, युवा टीम और संस्था के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।