news-details

अंबेडकर प्रतियोगिता में 123 छात्र शामिल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। नेवढ़िया में रविवार को अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान ललई राम के संयोजन तथा अंबेडकर कल्याण समिति की स्थानीय इकाई के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के 123 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में रामपाल, इंद्र पाल गौतम, रामबली गौतम, सोम प्रकाश, प्रहलाद गौतम, राजीव रंजन, राजेंद्र कुमार और अशोक भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समिति के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र बौद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर चयनित बच्चों को 14 अक्टूबर को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।