
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के विभिन्न जिलों में क्षतिग्रस्त 989ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए शासन की ओर से शुक्रवार को 7.26777 अरब रुपए की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है।चालू वित्तीय वर्ष में 2.543733 अरब रु की वित्तीय स्वीकृति जारी शर्तों और प्रतिबंधों के साथ जारी की गई है।संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजेश प्रताप सिंह की ओर से प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है।लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अन्तर्गत अढनपुर -महेशपुर सम्पर्क मार्ग पर बाक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण लागत 29.35लाख रु है।अमेठी ककवा मार्ग पर पुलिस लाइन के सामने आबादी के भाग में 850मी लम्बाई में सीसी रोड और नाले का निर्माण 1.09करोड रु की लागत से कराया जाएगा।नंदौर गांव से धरौली तक 1.460किमी लम्बाई में सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के कार्य के लिए 62.70लाख रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।1.900 किमी लम्बाई के बेहटा सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 74.83लाख रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।शाहगढ़ हरदोईया मार्ग पर गुलाल का पुरवा के पास क्षतिग्रस्त कल्वर्ट के स्थान पर कल्वर्ट के निर्माण के लिए 76.06लाख रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।
*लोक निर्माण विभाग -निर्माण खंड में विशेष मरम्मत हेतु स्वीकृत ग्रामीण सम्पर्क मार्ग -एक नजर*
नारा अढनपुर-महेशपुर मार्ग – लंबाई 2.00 किमी., लागत ₹83.87 लाख, जारी ₹29.35 लाख।
सितौली-पूरे रोखा मार्ग – 1.50 किमी., लागत ₹64.30 लाख, जारी ₹22.51 लाख।
तातारपुर मार्ग – 2.00 किमी., लागत ₹70.40 लाख, जारी ₹24.64 लाख।
जगदीशपुर-बाजार शुकुल से प्रतापपुर सेवरा मार्ग – 3.75 किमी., लागत ₹95.23 लाख, जारी ₹33.33 लाख।
जगदीशपुर में एनएच-56 के दोनों ओर नाला निर्माण – 3.75 किमी., लागत ₹490.02 लाख, जारी ₹171.51 लाख।
अमेठी-ककवा मार्ग पर पुलिस लाइन के सामने सीसी मार्ग व नाला – 0.85 किमी., लागत ₹314.01 लाख, जारी ₹109.90 लाख।
मटेरवा चौराहा-रमई मार्ग – 1.70 किमी., लागत ₹60.08 लाख, जारी ₹21.03 लाख।
अरियावा मार्ग – 1.30 किमी., लागत ₹43.80 लाख, जारी ₹15.33 लाख।
तारामऊ-बरारा मार्ग – 3.00 किमी., लागत ₹55.45 लाख, जारी ₹19.41 लाख।
पाकरगांव मार्ग – 3.00 किमी., लागत ₹95.85 लाख, जारी ₹33.55 लाख।
रस्तामऊ कैनाल पटरी मार्ग – 5.50 किमी., लागत ₹137.77 लाख, जारी ₹48.22 लाख।
जेहटा-उसरहा मार्ग – 3.00 किमी., लागत ₹89.34 लाख, जारी ₹31.27 लाख।
सेमरौता-शिवरतनगंज से जगतपुर मार्ग – 3.00 किमी., लागत ₹104.43 लाख, जारी ₹36.55 लाख।
कुसुम्भी मार्ग – 1.50 किमी., लागत ₹45.06 लाख, जारी ₹15.77 लाख।
गोयन-सिन्दुरिया मार्ग – 4.25 किमी., लागत ₹126.89 लाख, जारी ₹44.41 लाख।
रस्तामऊ-फूला मार्ग – 2.00 किमी., लागत ₹64.65 लाख, जारी ₹22.63 लाख।
गोयन-सिन्दुरिया से रामपुर खास मार्ग – 2.78 किमी., लागत ₹83.00 लाख, जारी ₹29.05 लाख।
बेहटा मार्ग की विशेष मरम्मत – 1.90 किमी., लागत ₹74.83 लाख, जारी ₹26.19 लाख।
नन्दौर-धरौली मार्ग की विशेष मरम्मत – 1.46 किमी., लागत ₹62.70 लाख, जारी ₹21.95 लाख।
शाहगढ़-हरदोईया मार्ग पर गुलाल का पुरवा सगरा में आरसीसी कल्वर्ट निर्माण – लागत ₹76.06 लाख, जारी ₹26.62 लाख
नौडांड और आदिलपुर सम्पर्क मार्ग पर होगा लघु सेतु का निर्माण
गांधीनगर से जगदीशपुर जाने वाले अन्य जिला मार्ग पर नौडांड के पास आर सी सी लघु सेतु का निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में ही कराया जाएगा। शासन की ओर से 7.93करोड रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।3.96करोड रु की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।