news-details

92 वाहनों पर कार्रवाई, 9 सीज और 83 का चालान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 92 वाहनों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 9 वाहन सीज किए गए, जबकि 83 वाहनों का चालान कर कुल 6.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने 53 वाहनों का चालान और 6 को सीज किया, वहीं खनन विभाग ने 3 वाहन सीज कर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस विभाग ने भी 30 वाहनों का चालान किया।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग रोकने और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।इसी अभियान के तहत बिल्हौर में दो ओवरलोड डंपर पकड़े गए, जिन्हें सीज कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।