news-details

9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई शहरों में पारा 45°C पार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र के विदर्भ-मराठवाड़ा और तेलंगाना सहित 9 राज्यों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंचने की आशंका जताई गई है। रविवार को यूपी का बांदा 46.4°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर और मध्य प्रदेश के खंडवा में भी पारा 44°C के पार दर्ज किया गया। बिहार में उमस और गर्मी के बीच शेखपुरा के एक स्कूल में 27 छात्राएं बेहोश हो गईं। दूसरी ओर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।