
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की सीमा में शामिल किए गए 80 नए गांवों के विकास की योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन गांवों का जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जाएगा। इसके लिए केडीए ने ई-टेंडर के जरिए वीके सुप्रीम कंसलटेंट कंपनी का चयन किया है।केडीए में 57 विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली, पानी, सीवर, सड़क और अन्य प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी मांगी गई। अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की मौजूदा और प्रस्तावित योजनाओं का डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जीआईएस आधारित डिजिटल नक्शे में गांवों की जमीन, आबादी और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण शामिल किया जाएगा। इससे आवासीय योजनाओं, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी।मास्टर प्लान-2031 दो हिस्सों में तैयार होगा। पहले से निर्धारित विकास क्षेत्र को भाग-ए और सीमा विस्तार के बाद शामिल 80 गांवों को भाग-बी में रखा जाएगा। ये 80 गांव करीब 202.55 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हैं। इ