news-details

66 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बुधवार को जोन-3 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 66 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। चार जेसीबी मशीनों की मदद से करीब 3 घंटे 45 मिनट तक लगातार बुलडोजर कार्रवाई चलती रही। कार्रवाई के दौरान रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट, सीवर लाइन और निर्माणाधीन भवनों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान फत्तेपुर क्षेत्र में प्रवर्तन जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।KDA अधिकारियों के अनुसार, मनोज सिंह भदौरिया सहित अन्य लोगों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जांच के बाद पूरी कॉलोनी को अवैध घोषित करते हुए कार्रवाई की गई।अधिकारियों ने बताया कि जोन-3 में छह अन्य अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित की गई हैं, जिन पर जल्द ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इनमें बिनगवां, टीकापुर, रमईपुर, बिधनू और सेन पश्चिम पारा क्षेत्र शामिल हैं।KDA ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता और लेआउट की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।