
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। कथित सूदखोरी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के इमिलियाकला निवासी शिवबहादुर यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2022 में 5 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन अब तक 11.35 लाख रुपये चुकाने के बावजूद उनसे 8 लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं।पीड़ित का आरोप है कि कर्ज देते समय ही 50 हजार रुपये ब्याज के नाम पर काट लिए गए थे। साथ ही आरोपी ने दो हस्ताक्षरित चेक और एक सादे स्टांप पेपर पर भी हस्ताक्षर करा लिए थे।शिवबहादुर यादव ने शिकायत में कहा है कि अतिरिक्त रकम न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।