
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हर्ष नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन में क्षमता से अधिक पेट्रोल भरने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक चरन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी कार की टंकी की क्षमता 45 लीटर है, जबकि पेट्रोल पंप पर 51 लीटर से अधिक पेट्रोल भर दिया गया। चरन सिंह के अनुसार उन्होंने हाल ही में नई कार खरीदी थी, जिसकी टंकी में पहले से लगभग 5 लीटर पेट्रोल मौजूद था। इसके बावजूद उन्हें 51 लीटर से अधिक पेट्रोल की रसीद दी गई, जिससे वह हैरान रह गए। उनका कहना है कि टंकी क्षमता और पहले से मौजूद पेट्रोल को जोड़ने पर इतनी मात्रा भरना संभव नहीं है।मामले की शिकायत के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित नोजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बांट-माप एवं आपूर्ति विभाग की टीम को सोमवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।वाहन मालिक ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप कर्मियों ने पहले 41 लीटर और फिर 11 लीटर पेट्रोल दो बार में भरने की बात कही। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।