
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के जर्जर पुलों की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को 16.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। अयोध्या सर्किल की ओर से सेतु मरम्मत के लिए कुल 60 कार्यों की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिनमें 36 पुल अमेठी जिले के हैं। कार्ययोजना में 37 कार्यों की लागत 40 लाख रुपये से कम और 23 कार्यों की लागत 40 लाख रुपये से अधिक है। विभिन्न मार्गों पर स्थित इन पुलों की मरम्मत जरूरी बताई गई है। प्रस्ताव राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और विधायकों सुरेश पासी व राकेश प्रताप सिंह की ओर से दिए गए थे।