news-details

36 घंटे की बारिश से जलभराव

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईदगाह पत्थर कटा कॉलोनी, गांधी नगर, आदर्श नगर और पीडी नगर सहित कई वार्डों में पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने नालों और नालियों की सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में नौ स्थानों पर पंपिंग सेट और दो स्थानों पर जनरेटर के साथ पंप लगाए गए हैं। अन्य जलभराव वाले इलाकों में सक्शन मशीनों से पानी निकाला जा रहा है। नालों में जमा कचरा और फ्लोटिंग हटाने के लिए भी टीमें लगाई गई हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा और चिकित्सा विभाग की टीमें सक्रिय हैं। नगर पालिका, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।डीएम ने अधिशासी अधिकारी को नालों और नालियों की नियमित सफाई कराने तथा जलभराव होने पर तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और किसी समस्या की स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें।