news-details

30 हजार रुपये रिश्वत लेते CVO गिरफ्तार

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर

कुशीनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को जिला पशु चिकित्साधिकारी (CVO) डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने दोपहर करीब तीन बजे पडरौना स्थित विकास भवन के पशु चिकित्सा कार्यालय में यह कार्रवाई की। सरकारी कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।सतर्कता अधिष्ठान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बरवापराजा पाकड़ निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उत्तर प्रदेश सरकार की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की सरकारी सहायता दिलाने के बदले जिला पशु चिकित्साधिकारी ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कराने का फैसला किया। बताया गया कि बातचीत के दौरान अधिकारी कथित तौर पर 30 हजार रुपये लेने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दिनेश कुमार गुप्ता ने गोरखपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।शिकायत की जांच के बाद बिछाया गया जालशिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की जांच कराई। आरोपों की पुष्टि होने पर गोरखपुर सेक्टर की टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम शनिवार को पडरौना स्थित विकास भवन पहुंची और निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई की।टीम ने कार्यालय में ही डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब निगाहें आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच पर टिकी हैं।