news-details

28 मई को सुबह 10 बजे ईदगाह में होगी नमाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। ईद-उल-अज़्हा (बकरीद) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, नगर निगम, ईदगाह कमेटी और समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ईद-उल-अज़्हा की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। बैठक में ईदगाह और शहर की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की मांग की गई। मौलाना ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा खुले में कुर्बानी न करें। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देता है।डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने कहा कि कुर्बानी के लिए जानवरों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं होगी, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।