
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
इन्हौना थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरबाज पुत्र बादशाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिलावलगढ़ निवासी अरबाज के पास से 4 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अमेठी और रायबरेली में मोबाइल व पर्स छीनने की कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, करीब एक माह पहले उसने साथी सलीम उर्फ कलीम के साथ इन्हौना क्षेत्र में मोबाइल छीना था, जिसे पांच हजार रुपये में बेच दिया गया। जगदीशपुर में महिला का पर्स छीनने और रायबरेली में मोबाइल लूट की घटना में भी शामिल होने की बात सामने आई। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं और वह वांछित चल रहा था।