
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर।
संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 हजार रुपये, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, बीते दिनों गांव निवासी शिवमोहन के घर में चोरी हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर शिवम पाण्डेय, पंकज पाण्डेय और अमित पाण्डेय उर्फ मोनू निवासी नेवादा कनू को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।