news-details

24 अक्टूबर को विशेष अभियान, छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने पर जोर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियां हटाने और 24 अक्टूबर को होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एक ही मतदाता के नाम की दोहरी प्रविष्टियों को गंभीरता से लिया जाए। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान कर नियमानुसार फार्म-7 भरवाते हुए उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। बीएलओ सुपरवाइजर और निर्वाचन अधिकारी नियमित निगरानी करें।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 12 नवंबर को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए दोहरी प्रविष्टियों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा।उन्होंने 24 अक्टूबर के विशेष अभियान में छूटे पात्र नागरिकों, पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। इसके लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, बूथ लेवल एजेंटों, ग्राम प्रधानों और सभासदों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।