news-details

24.36 लाख से बने पंचायत भवन का लोकार्पण

You can share this post!

 

सोनापाकड़ में ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा

कुशीनगर। कप्तानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पड़ौली के टोला सोनापाकड़ में सोमवार को 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी शिवानंद सरस्वती (गोपाल जी) ने विधिवत लोकार्पण कर भवन ग्रामीणों को समर्पित किया।

पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को अब पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। यहां ग्राम पंचायत की बैठकें आयोजित करने के साथ ही विकास योजनाओं के संचालन और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सहूलियत मिलेगी। परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, प्रमाणपत्र तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में भी ग्रामीणों को सुविधा होगी।

नवनिर्मित भवन को गांव के विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीणों तथा पंचायत प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समारोह की अध्यक्षता अवधेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन राजकुमार पाण्डेय ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर राजकुमार पाण्डेय, वृंदावन पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, रामज्ञान सिंह, दीनदयाल सिंह, मुकेश पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, जय हिंद सिंह, लवकुश पाण्डेय, राजन चौरसिया, कमलेश यादव, विजय सिंह, आनंद पासवान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।