
बसपा ने परखी संगठन की नब्ज, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
सपा,भाजपा, और आसपा छोड़कर दर्जनों नेताओं ने बसपा का नीला झन्डा थामा
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी जिले में पार्टी की जिला इकाई की बैठक कर संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक आसपा नेताओं ने आजाद समाज पार्टी छोड़ कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें मालाएं पहनाई और सम्मान के साथ स्वागत किया गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर और विनय कश्यप के साथ लखीमपुर-खीरी और सीतापुर जिले में अलग अलग बैठकें कर पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की।लखीमपुर-खीरी में बैठक में सपा, भाजपा और आसपा के कई नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लखीमपुर-खीरी में बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष विपिन कुमार गौतम ने किया। मंडल प्रभारी जयवीर गौतम, महादेव जागरूक, मौजीलाल गौतम आदि मौजूद रहे। सपा,बीजेपी व आसपा को छोड़कर दर्जनों साथियों ने थामा बसपा का दामन वाले लोग -एक नजरदिनेश गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष आसपा,राजेश कुमार ,पंकज कुमार ,योगेंद्र सिंह कन्नौजिया ,अवीक गाजी ,दिनेश मौर्या ,लालाराम जी,रवि कुमार गौतम जी,हरीलाल गौतम ,रमेश कुमार गौतम ,सोहनलाल पाल ,संजय राज ,शान मोहम्मद जी व मुविजर पाल

सपा, भाजपा को देख चुकी यूपी की जनता,2027में बनेगी बसपा की सरकार -विश्व नाथ पाल
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी के जीवन दर्शन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कहा कि बहुजन समाज पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं बहुजन महापुरुषों का मूवमेंट है। एक साल पहले तक बहुजन समाज पार्टी के समाप्त होने का दुष्प्रचार करने वाले दलों की बोलती नौ अक्टूबर के बाद बंद हो गई है। आरक्षण और संविधान के नाम पर झूठी राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बहुजन समाज का भारी नुक़सान किया है।इन दलों की दोरंगी चालों के कारण ही पदोन्नति में आरक्षण का बिल सदन में पारित नहीं हो पाया। उत्तर प्रदेश की जनता सपा, कांग्रेस और भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों में बसपा के साथ सर्वसमाज का बड़ा एलाइंस बन रहा है।यही एलाइंस 2027में पांचवीं बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाएगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें जिन लोगों ने सदियों से खेती, नौकरी, रोजगार, मंदिर , राजनीति,शासन प्रशासन आदि सभी तरह के संसाधनों पर अधिकार जमाए रखा है,वहीं लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच मनुवादी है।इनकी सोच यदि भारतीय संविधान की मंशा के अनुरूप होती तो आरक्षण की समीक्षा की बात न करते। हमारी मुखिया बहन मायावती जी ने कहा है कि आरक्षण के मामले में क्रीमी लेयर फार्मूला बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी संविधान के विपरीत है।मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने कहा बसपा छोड़ कर देश के सभी राजनीतिक दल जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं।