news-details

2027 में बसपा बनाएगी सरकार, सर्वसमाज को जोड़ने पर जोर

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गया चरन दिनकर ने सोमवार को पार्टी की समीक्षा बैठक में कहा कि बहन मायावती समतामूलक समाज और मानवता की विचारधारा का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रेम और भाईचारे के साथ सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने की अपील की।गया चरन दिनकर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम के संघर्षों से यह विचारधारा देश के गांव-गांव तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर मोहल्ले में सक्रिय रहने और पोलिंग बूथ की इकाइयों को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील की।बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के बचे कार्यों और सदस्यता नवीनीकरण को 23 अक्टूबर तक पूरा करने पर जोर दिया गया। एसआईआर के तहत मतदाता सूची की गलतियां सुधारने तथा एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश भी दिए गए।बैठक को मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संबोधित किया। पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने अध्यक्षता की। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, रवि प्रकाश मौर्य और मो. असद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बसपा संगठन के कार्य पूरे करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर
 बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गया चरन दिनकर ने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के बचे कार्य और सदस्यता नवीनीकरण 23 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाता सूची की जांच कर गलत नामों में सुधार कराने और एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जुड़वाने पर जोर दिया।उन्होंने सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने और प्रेम-भाईचारे के साथ काम करने की अपील की। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।