news-details

20 जून को बसपा की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी रणनीति तय करने के लिए 20 जून को जिला स्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 1 बजे से विभा गेस्ट हाउस में आयोजित होगी।बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती और श्रीराम पुष्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से जिले में सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के साथ-साथ सामाजिक भाईचारा कमेटियों को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और प्रगति बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक में बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ, वीवीएफ तथा सामाजिक भाईचारा कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। पार्टी नेतृत्व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा करेगा।जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने गुरुवार को बैठक की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।