news-details

20 हजार आबादी पेयजल संकट से जूझी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर
नमामि गंगे योजना के तहत संचालित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बंद होने के कारण सात गांवों की करीब 20 हजार आबादी पेयजल संकट का सामना कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल होने के एक सप्ताह बाद भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।विदोखर पुरई स्थित ओवरहेड टैंक से विदोखर पुरई, विदोखर मेदनी, बंडा, पाटनपुर, पलरा और आंशिक रूप से इंगोहटा गांव में जलापूर्ति की जाती है। 29 मई को कुछ मिनटों के लिए पानी आने के बाद से अब तक सप्लाई बंद है।