
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती कुमकुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर में अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार ने प्रेमी युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, कुमकुम ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार द्वारा शादी की बात करने पर युवक का परिवार राजी नहीं हुआ और बाद में उसने बातचीत बंद कर दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। पिता का आरोप है कि युवक ने कुमकुम को धमकियां भी दी थीं।मंगलवार को जब घर में कोई मौजूद नहीं था, उसी दौरान वह अचेत अवस्था में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।