news-details

18 जून को CSA में प्राकृतिक खेती कार्यशाला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। 18 जून को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के कैलाश भवन ऑडिटोरियम में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में 500 से अधिक किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकार की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे और किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील एवं उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूरी करने और समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।