news-details

16 चक्का ट्रेलर बेकाबू होकर मजार और दुकान में घुसा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मनकापुर बस स्टॉप से करीब 200 मीटर आगे एक 16 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक मजार को तोड़ते हुए पास की दुकान में जा घुसा। इस घटना में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आईं, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, अयोध्या की ओर से सीमेंट लादकर आ रहे ट्रेलर चालक को अचानक नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा।ट्रेलर पहले मजार से टकराया और फिर सीधे दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में मजार के क्षतिग्रस्त होने को लेकर आक्रोश देखा गया।हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि मजार सड़क के बहुत किनारे बनी थी, जिससे पहले भी आवागमन में परेशानी होती थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रैफिक बहाल कर दिया है।