news-details

15 साल के हाफिज फैजान रजा ने 9 घंटे 13 मिनट में सुनाया पूरा कुरान पाक

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / खड्डा, कुशीनगर।

 मदरसों में दीनी तालीम हासिल कर रहे प्रतिभाशाली छात्र अपनी मेहनत और लगन से नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुशीनगर जिले के गुलिया बाजार निवासी 15 वर्षीय हाफिज मोहम्मद फैजान रजा ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरआन, बसडिला, जिला देवरिया में एक ही बैठक में महज 9 घंटे 13 मिनट के भीतर अपने उस्ताद गुलाम मुर्तजा शम्सी को मौखिक रूप से पूरा कुरान पाक सुनाया। हाफिज मोहम्मद फैजान रजा, स्वर्गीय हबीबुल्लाह अंसारी के पुत्र हैं। इतनी कम उम्र में लगातार घंटों तक कुरान पाक सुनाने की उनकी उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, एकाग्रता और दीनी शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।इस उपलब्धि पर मदरसे के नाजिम डॉ. वारिस अली, प्रिंसिपल मौलाना आस मोहम्मद कादरी, हाफिज मौलाना रफीक अलीमी, मौलाना अली शेर निजामी, मौलाना शकरुल्लाह और मास्टर मुर्तजा अंसारी सहित अन्य शिक्षकों एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर की। सभी ने छात्र को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिक्षकों ने कहा कि फैजान रजा की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और कुरान पाक के प्रति गहरी आस्था का परिणाम है। उन्होंने दुआ की कि छात्र भविष्य में भी इसी लगन के साथ दीनी तालीम के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी कामयाबी से परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। कम उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।