news-details

15 जून तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक सत्र के अंतर्गत 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में जनपद अमेठी के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी दिनांक 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी रहेगा। हालांकि अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े आवश्यक कार्य पूर्ववत संचालित किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियों, वीएचएसएनडी (Village Health Sanitation and Nutrition Day) तथा अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश केवल केंद्रों के नियमित संचालन पर लागू होगा, जबकि लाभार्थियों को मिलने वाली सेवाएं और विभागीय गतिविधियां बाधित नहीं होंगी। शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।