news-details

14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश प्रताप सिंह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी में सियासी हलचल तेज हो गई है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम गौरीगंज स्थित उनके आवास ‘मंगलम’ के पास होगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के शामिल होने की संभावना है। अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राकेश प्रताप सिंह 2012 से गौरीगंज सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। 2024 राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के बाद जून 2025 में सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।