
Pardarshi Vikas News Lucknow
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में लखनऊ के सुभान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप किया है। एसकेडी अकादमी, राजाजीपुरम के छात्र सुभान अली ने 500 में 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत हासिल किए। उनकी सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। दूसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक स्कूल की आरची सिंह रहीं, जिन्होंने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर भैरवी मौर्या रहीं, जिन्हें 92.40 प्रतिशत अंक मिले। इस वर्ष लखनऊ का कुल परिणाम 89.17 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। परीक्षा में 49,547 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 44,183 सफल रहे। कारागार से परीक्षा देने वाले 7 बंदियों में से 6 ने सफलता पाई, जिसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है। टॉप-5 में कई छात्रों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट की सुविधा भी दी जाएगी। रिजल्ट के बाद शहर में जश्न का माहौल रहा।