news-details

12 दिन बाद फिर आगे बढ़ेगा मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तेलंगाना में 12 दिनों से रुका मानसून अब फिर आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।मध्य भारत में बने चक्रवातीय घेरे के कारण मानसून के बादल उत्तर भारत की ओर बढ़ सकते हैं। मानसून अब तक 15 दिनों में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में ठहरा हुआ था।मौसम की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का दौर जारी है। बिहार में बिजली गिरने से 6 लोगों और झारखंड में 8 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी तेज बारिश हुई है। दार्जिलिंग में बालासन नदी उफान पर आने से ह्यूम पाइप से बना पुल बह गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी बारिश का असर देखने को मिला।देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री तापमान रहा।अगले दो दिनों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।