news-details

12 साल बेमिसाल: खड्डा तहसील में लगी विकास योजनाओं की प्रदर्शनी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा, कुशीनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को खड्डा तहसील परिसर में "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की योजनाओं, सेवाओं और लाभार्थी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रदर्शनी में विकास, स्वास्थ्य, कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विभागीय प्रतिनिधियों ने लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।विकास विभाग की ओर से सहायक विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, ग्रामीण खंड प्रेरक आफताब आलम, उमेश कुमार पाठक, दिवाकर मणि तथा समूह सखी श्रीमती सुनीता, किरन, संध्या एवं आयरन यादव ने ग्रामीण विकास और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुहैल अख्तर, वंशिता भारद्वाज एवं सीएचओ विदुषी चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा अन्य जनस्वास्थ्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं राजस्व विभाग के मोहित कुमार, अनुराग वर्मा, पारस विक्टोरिया, अंकित एवं नागेंद्र कुमार ने विभागीय सेवाओं, प्रमाण पत्रों एवं राजस्व संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा।