
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जयप्रकाश सिंह के आदेश पर जिले के विभिन्न थानों में तैनात 115 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से डायल-112 परियोजना में स्थानांतरण किया गया है। आदेश में संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को तुरंत कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या भेजी जाए।स्थानांतरण सूची में आरक्षी और मुख्य आरक्षी दोनों श्रेणियों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह तबादले जिले के करीब 20 थानों से किए गए हैं, जिनमें कोतवाली सदर, गंगाघाट, दही, माखी, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, बेहटा मुजावर, औरास, अजगैन, पुरवा, असोहा, बीघापुर, बिहार, बारासगवर, मौरावां, अचलगंज, बांगरमऊ, आसीवन, हसनगंज और सोहरामऊ थाने शामिल हैं।स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में आरक्षी प्रशांत कुमार, शाने आलम, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, मोहित यादव, अमित सिंह, देवेश कुमार, अंकुर यादव, राहुल कुमार, सुनील कुमार, प्रताप चौहान, रवि कुमार, नितिन कुमार हरिद्वा और राजाराम प्रमुख हैं। वहीं मुख्य आरक्षी श्रेणी में पुष्पेंद्र यादव, विमल मिश्रा, गुलाब चंद्र, संतोष कुमार, विनोद पाल, मंजूर यादव, शिव शंकर, मोहम्मद इरशाद और फूलचंद्र सरोज का भी तबादला किया गया है।पुलिस विभाग के अनुसार डायल-112 सेवा को अधिक प्रभावी बनाने और आपातकालीन सहायता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि पुलिस बल बढ़ने से जिले में आपातकालीन घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी और पुलिस व्यवस्था में सुधार आएगा।