
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदा सहायक पोषक नहर से निकलने वाली नहरों का संचालन 11 अक्टूबर 2026 से बंद होने की संभावना है। शारदा सहायक खंड-41 के अधिशासी अभियंता मनीष रंजन ने बताया कि रबी 1434 फसली (2026-27) के तहत नहर प्रणालियों का अनुरक्षण कार्य कराया जाना है। इसके चलते सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता प्रभावित रहेगी। नहरों का संचालन दोबारा शुरू होने की सूचना बाद में दी जाएगी। किसानों से सिंचाई की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की गई है। सिंचाई संबंधी शिकायत या पानी की मांग के लिए टोल फ्री नंबर 180018055450 पर संपर्क किया जा सकता है।