news-details

1076 दीपों से जगमगाया भाजपा कार्यालय

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा कानपुर उत्तर के नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित समारोह में 1076 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ हवन-पूजन, आतिशबाजी और गुलगुले वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले के प्रत्येक बूथ पर 50-50 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपोत्सव मनाया गया। कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने हवन में भाग लिया और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, किरण तिवारी, राधा सैनी, शालिनी कटियार, विनोद पाल, प्रशांत त्रिपाठी, रामजी गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता, गुंजन शर्मा, पूनम कंवर, जिशान अहमद, उर्मिला अवस्थी, सचिवेंद्र सिंह सेंगर और रवि सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।