news-details

103 वर्ष की उम्र में राम लखन शर्मा का निधन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।  महापद्मनंद वेलफेयर आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रखर समाजसेवी घनश्याम शर्मा के पिता राम लखन शर्मा -103का निधन हो गया है। दिवंगत राम लखन शर्मा जीवन भर स्वस्थ रहें । 21अक्टूबर को लगभग दो घंटे के बीमार हुए, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। समाजसेवी घनश्याम शर्मा के पिता के निधन पर सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके पैतृक गांव रानीपुर में शोक-संवेदना को लोगों के आने जाने का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने अपनी टीम के साथ शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की और निधन पर दुःख व्यक्त किया।राम लखन शर्मा -103 एक सुखी समृद्ध और समाजसेवी परिवार दिया है। उनके छोटे पुत्र घनश्याम शर्मा रक्तदान के क्षेत्र में ख्याति लब्ध कार्यकर्ता हैं,उनका संगठन रक्तदान करके सैकड़ों लोगों का जीवन बचा चुका है।शुक्रवार को बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती रानीपुर पहुंच कर शोक जताया। बबलू तिवारी, संतोष दुबे, पप्पू पांडेय, भीमराव बौद्ध, दिनेश मिश्र,,पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।