news-details

10% फ्यूल सरचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश कानपुर। बिजली बिलों पर 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को कानपुर महानगर कांग्रेस ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई और बिजली कटौती से परेशान जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने फ्यूल सरचार्ज वापस लेने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। साथ ही ऊर्जा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।