news-details

1 से 15 जुलाई तक चलेगा 'मिशन सेव फ्यूचर', स्कूली वाहनों की होगी सघन जांच

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने 1 जुलाई से 15 जुलाई तक 'मिशन सेव फ्यूचर' अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की जाएगी।आरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ प्रभात पाण्डेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है। पहले चरण में स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों को वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 8 जुलाई से 15 जुलाई तक परिवहन विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान बिना फिटनेस, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संचालित मिलने वाले स्कूली वाहनों को जब्त कर संबंधित थाने में खड़ा कराया जाएगा तथा उनके खिलाफ चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।आरटीओ ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी शिक्षा विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन संचालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहनों के सभी दस्तावेज समय पर अपडेट रखने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।