
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पंचायती राज, नगर निकाय, पशुपालन एवं कृषि विभाग को माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।