
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के यासीनगंज इलाके में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।यासीनगंज स्थित बड़ी शाही मस्जिद के पास रहने वाले 31 वर्षीय विनीश यादव सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद वह सीधे ऊपर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उन्हें फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।डायल-112 के जरिए जानकारी मिलने पर सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।परिजनों ने बताया कि युवक सुबह सामान्य तरीके से घर से निकला था और वापस आने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।