news-details

युग पुरुष थे मान्यवर कांशीराम, भारतीय राजनीति को नई दिशा दी: जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को अमेठी जिले से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ बसपा नेता जितेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में अमेठी, जगदीशपुर, तिलोई और गौरीगंज से कार्यकर्ता बसों, ट्रेनों और चार पहिया वाहनों से कार्यक्रम में शामिल हुए। जितेंद्र मिश्र ने कहा कि मान्यवर कांशीराम युग पुरुष थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर भारतीय राजनीति को बदलने का काम किया। उनके विचारों और पदचिह्नों पर चलते हुए बहन मायावती सर्वसमाज के हितों के लिए संघर्ष कर रही हैं।बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सोए हुए समाज को जागरूक कर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और बहुजन समाज को हुक्मरान समाज की कतार में खड़ा करने का प्रयास किया।तिलोई में कार्यकर्ताओं का नेतृत्व मंडल प्रभारी दिनेश गौतम, जगदीशपुर में शिवराम गौतम और गौरीगंज में बद्री प्रसाद प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार शास्त्री, मनीराम गौतम, रामचंद्र, फूलचंद्र बौद्ध, सुनील कुमार, ललित कुमार, त्रिभुवन दत्त, सुरेंद्र बौद्ध, श्याम लाल, बृजेश कुमार, संजय, अभय प्रताप गौतम, राम प्रसाद, दिलीप कुमार, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, विजय प्रजापति, विजय गौतम, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश कुमार, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, शमशेर बौद्ध, जितेंद्र सरोज, केके आर्य और जगदीश प्रसाद सविता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।